Gobhi Paratha : दिन की शुरुआत करें गोभी की खुशबू और आचार के टेस्ट वाले गोभी पराठे से

By Shivam Yadav

September 3, 2025

दिन की शुरुआत अच्छी करनी है तो बनाएं गोभी से बने पराठे जिन्हें आचार के साथ खाने पर इनका स्वाद दोगुना हो जाता है। बच्चों के लंच बॉक्स से लेकर ऑफिस में भी आप इसे ले जा सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गोभी                    1 कप गेहूं का आटा          2 कप हरा धनिया             2 टेबल स्पून हरी मिर्च                1 अदरक                 1 इंच टुकड़ा जीरा                    1/2 टी स्पून अजवाइन              1/2 टी स्पून नमक                   स्वादानुसार तेल                     4 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें। उसमें नमक, अजवाइन, और थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। इसे कुछ देर ढक कर रख दें।

स्टेप 2

एक कटोरी में कद्दूकस की हुई गोभी, हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, और जीरा डालकर अच्छे से मिला लें। अगर गोभी में पानी हो, तो उसे अच्छे से निचोड़कर डालें।

स्टेप 3

अब गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को बेलन से थोड़ी मोटी बेल लें। फिर बीच में गोभी का मिश्रण भरकर इसे चारों ओर से बंद कर दें और फिर से बेलन से पराठा बेल लें।

स्टेप 4

इसके बाद तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा घी या तेल लगाएं। पराठा तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। जब पराठा अच्छे से सेंक जाए, तो उसे प्लेट में निकालें। आप इसे दही, अचार या सलाद के साथ परोस सकते हैं।